शिक्षक दिवस (05 सितम्बर 2020) के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया है।

नमस्कार
आशा है आप सब सकुशल होंगे। दुनिया के इस नये स्वरूप (कोरोना काल) का अंत दिखाई नहीं दे रहा है, फिर भी हम सभी इसके प्रभावों के साथ जीवन-यापन के लिए मजबूर हैं। इस काल में सभी प्रभावित क्षेत्रों के साथ, सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है अध्ययन-अध्यापन। ऐसे माहौल में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए माँ यूथ ऑर्गनाईजेशन एवं स्वास्तिका ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन बच्चों के रचनात्मकता के लिए प्रयासरत रहने को प्रतिबद्ध है।
इसी कड़ी में हमनें शिक्षक दिवस (05 सितम्बर 2020) के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता के आयोजन का निर्णय लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के रचनात्मकता के विकास के साथ-साथ उनकी शिक्षा संबंधी समस्याओं को समझना एवं उनका समाधान ढूंढना है।
प्रतियोगिता का विषय एवं नियम:-
- विषय:- विषय की जानकारी प्रतियोगिता के दिन ही एक घण्टे पूर्व दी जाएगी।
- तिथि:- 05 सितम्बर 2020
- समय : प्रातः 09:00 बजे।
- वर्ग:- कक्षा 6 से 12 के छात्र/छात्रा ही प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं ।
- दिये गये विषय पर 2.5 मिनट से 5 मिनट तक के भाषण का विडियो रिकार्डिंग संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में प्रातः 10:00 बजे तक भेजना होगा।
- वीडियो की शुरुआत में अपना परिचय देना होगा।
- वीडियो में जो नकल करके पढ़ते हुये देखे जायेंगे उनका अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया जाएगा।
- भाषण हिन्दी / अंग्रेजी / भोजपुरी किसी में हो सकता है ।
- परिणाम संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में बताये जाएंगे।
- प्रत्येक कक्षा से चयनित एक-एक विद्यार्थी को पुरस्कार स्वरूप पुस्तक एवं प्रोत्साहन पत्र प्रदान किया जाएगा।
निबंधन के लिए निचे दिए गए नंबर पर व्हाट्सप्प करे।
- अमित कुमार सिंह
- शशि शेखर
- अभिषेक कुमार
- 9504423004
- 9570432208
- 8426077426
विवरण ( डिटेल्स )
- नाम
- पिता का नाम
- पता
- वर्ग
- स्कूल
- मोबाइल नंबर
नोट :- सभी प्रतिभागी ऊपर दिए गए फॉर्मेट मे ही अपना निबंधन कराए।
0 Comments